भारत

दवा की ओवरडोज ली...! पिता-पुत्र ने की आत्महत्या, वजह जानकर हैरान रह गए लोग

jantaserishta.com
29 May 2023 9:22 AM IST
दवा की ओवरडोज ली...! पिता-पुत्र ने की आत्महत्या, वजह जानकर हैरान रह गए लोग
x

DEMO PIC 

दोनों के सुसाइड नोट मिले हैं।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 77 की सिटी इलाइट होम्स सोसाइटी में पिता-पुत्र ने दवा की ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों के सुसाइड नोट मिले हैं। इसमें उन्होंने बीमारी को वजह बनाते हुए जान देने की बात कही थी। रविवार देर रात की घटना के बाद कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से दिल्ली के झंडेवालान निवासी हिमांशु जैन उम्र 23 साल अपने पिता राहुल जैन उम्र 54 साल और दादा विनोद जैन के साथ सोसायटी के फ्लैट में रहते थे। रविवार देर रात दादा विनोद जैन ने पुलिस को फोन कर फ्लैट में राहुल और हिमांशु के बेसुध पड़े होने की सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला दोनों अस्थमा और डायबिटीज से पीड़ित थे। इंसुलिन और दवा की ओवरडोज की वजह से दोनों की मौत हुई थी। मौके पर ही सुसाइड नोट मिला है, इसमें बीमारी को आत्महत्या का कारण बताया गया है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि पिता-पुत्र की दिल्ली में प्रिंटिंग प्रेस की का कारोबार था। कुछ वर्ष पहले कारोबार बंद होने के बाद उन्होंने दिल्ली और गाजियाबाद की संपत्ति बेचकर नोएडा में फ्लैट और एक मॉल में दुकान खरीदी थी। लेकिन बिल्डर समझौते के मुताबिक रिटर्न नहीं दे रहा था। इससे दोनों आर्थिक रूप से परेशानी में चल रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story