भारत

भतीजे की हत्‍या: पिता-पुत्र गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी के साथ बनाए शारीरिक संबंध

jantaserishta.com
26 Jun 2023 9:39 AM IST
भतीजे की हत्‍या: पिता-पुत्र गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी के साथ बनाए शारीरिक संबंध
x
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
लखनऊ: लखनऊ की मोहनलालगंज पुलिस ने अपने भतीजे की गैर इरादतन हत्या के मामले में एक व्यक्ति व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 19 जून को निगोहा निवासी 45 वर्षीय आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को उसकी चाची (मुख्य आरोपी की पत्नी) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
एडीसीपी साउथ जोन शशांक सिंह ने कहा कि भतीजा मुख्य आरोपी के घर पर रह रहा था। इसी दौरान, उसने कथित तौर पर आरोपी की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी और उसके बेटे को अफेयर का शक हो गया और उन्होंने 19 जून को उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
“आरोपी ने ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे की पिटाई कर उसे रेलवे क्रॉसिंग पर फेंक दिया। अधिकारी ने कहा, ''पीड़ित लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा।'' अधिकारी ने बताया कि घायल को मोहनलालगंज के एक सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
“मृतक के पिता ने युवक के चाचा और चचेरे भाई पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच में तथ्य सामने आए और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीसीपी ने कहा, उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story