भारत
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 Feb 2026 5:46 PM IST

x
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम नगला जहानु में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला जहानु निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जेवर में शिकायत देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गांव में रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दो व्यक्तियों ने मारपीट की। पीड़िता की स्थिति को देखते हुए मामला संवेदनशील माना गया।
शिकायत के आधार पर थाना जेवर में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामला दर्ज होते ही थाना जेवर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी और गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद हनीफ पुत्र रहमत और सोहेल पुत्र मोहम्मद हनीफ, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आपस में पिता-पुत्र हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





