भारत

कपड़े लेने निकले थे पिता और 2 बेटे, घर पहुंची 3 लाश, इलाके में सनसनी, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
24 May 2021 10:47 AM IST
कपड़े लेने निकले थे पिता और 2 बेटे, घर पहुंची 3 लाश, इलाके में सनसनी, जानिए पूरा मामला
x
एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया.

झांसी. बुंदेलखंड के झांसी (Jhansi) जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में गृह कलह की वजह से एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया. यहां एक शख्स ने पहले अपने दो मासूम बच्चों का सिर कुचल कर उसकी हत्या (Murder) कर दी और उनके शव को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद खुद का गला रेत कर कुएं में कूद गया. तीनों का शव पुलिस ने कुएं से बरामद किया है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के मुताबिक, झांसी में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रहीश शराब पीने का आदी था. नशे की लत की वजह से रहीश का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था. 22 मई को रहीश का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया. झगड़ा शांत होने के बाद रहीश अपने 12 वर्षीय पुत्र हर्ष तथा 9 वर्षीय अंश को कपड़े दिलाने की बात कह कर उन्‍हें बाजार ले गया. जब शाम तक वे नहीं लौटे तो घर वालों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लग रहा था. खोजबीन चल ही रही थी कि तभी कुछ लोगों ने मोहल्ला लाडगंज के आगे केदारेश्वर मंदिर के कुएं के पास टूटा ईंट तथा खून के थक्के देखे. अनहोनी की आशंका पर जब उन्होंने कुएं में झांका तो रहीश और उसके दो बच्चों के शव उतराते दिखाई दिए. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आशंका जताई जा रही है कि गृह कलह से आवेश में आकर रहीश नेे आत्मघाती कदम उठाया. पहले अपने बच्चों को मौत के घाट उतार कर शवों को कुएं में फेंका इसके बाद स्वयं गला रेत कर कुएं में कूद गया जिससे उसकी भी मौत हो गई. पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है. एसएसपी का कहना है कि तीनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम केे लिये भेजा गया है.है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story