भारत

पिता पर 13 साल की नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी की तलाश

jantaserishta.com
19 July 2026 4:32 PM IST
पिता पर 13 साल की नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी की तलाश
x

सांकेतिक तस्वीर

मां ने की शिकायत.
नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति पर अपनी ही 13 साल की बेटी के यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां की शिकायत पर महिंद्रा पार्क पुलिस स्टेशन में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी पिता के फरार होने की खबर मिली।
किशोरी ने बताया कि उसके पिता शाकिर अली उसकी दादी के साथ बादली गांव में रहते हैं, जबकि वह अपनी मां और अपने 10 साल के भाई के साथ जहांगीरपुरी में रहती है। 7 जुलाई को जब उसकी मां और भाई घर पर नहीं थे तो उसके पिता उनके घर आए।
पुलिस ने कहा कि इस दौरान उसने कथित तौर पर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को भी इस बारे में बताने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी फरार है और उसे ढूंढने और पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। इसी तरह का एक मामला कुछ माह पूर्व राजधानी दिल्ली से प्रकाश में आया था। यहां एक सौतेले पिता पर बेटी की इज्जत लूटने का आरोप लगा था। नाबालिग लड़की अपने सौतेले पिता के इस घिनौने जुर्म के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
उस दौरान पीड़िता ने बताया था कि उसका सौतेला पिता लगातार काफी समय से उसके साथ संबंध बना रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story