भारत

बालासोर रेल हादसे के बाद स्थिति को सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम, गुजरी वन्दे भारत एक्सप्रेस

jantaserishta.com
5 Jun 2023 10:12 AM IST
बालासोर रेल हादसे के बाद स्थिति को सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम, गुजरी वन्दे भारत एक्सप्रेस
x
देखें वीडियो.
बालासोर: ओडिशा के ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट ने देश-दुनिया को विचलित करके रख दिया है. इस भयानक हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई है. 1100 के आसपास घायल हुए हैं. हादसे की वजह सिग्नल में गड़बड़ी को माना जा रहा है. हालांकि, रेलवे की जांच जारी है.
बालासोर में रूट की बहाली के बाद बहानागा रेलवे स्टेशन से गुजरी वन्दे भारत एक्सप्रेस. भारतीय रेलवे की ओर से कल रविवार को बालासोर हादसे की सीबीआई से जांच की सिफारिश की गई है. इस सिफारिश से कुछ घंटे पहले रेल मंत्री ने कहा था कि हमें रेल हादसे की वजह का पता चल गया है और जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है. रेलवे ने हादसे के बारे में कल रविवार को कहा कि हादसे की शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ओवरस्पीड नहीं थी और निर्धारित स्पीड से ही चल रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story