भारत

ड्राइवर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई, लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाकर बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
8 March 2024 10:58 AM IST
ड्राइवर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई, लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाकर बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

युवती कार चलाना सीख रही थी।
देहरादून: घर में घुसकर लड़की से रेप करने के दोषी ड्राइवर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज पंकज तोमर ने दोषी पर 28 हजार का अर्थदंड भी लगाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने जानकारी दी।
बताया कि गुरजीत सिंह निवासी बसंत विहार थाना क्षेत्र के ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में एक 19 वर्षीय युवती कार चलाना सीख रही थी। 10 दिसंबर 2020 को युवती सहेलियों के साथ घर पर थी। मां जरूरी काम से बाहर गई थी। युवती की मां को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर से बेटी के चिल्लाने की तेज आवाज आ रही है।
महिला घर पहुंची। बेटी ने सुध में आने पर बताया कि सुबह 11 बजे जब सहेलियां घर से चली गईं थीं तो गुरजीत घर आया। आरोप है कि उसने पापा की शराब की बोतल मांगी। मना करने पर पीटा। गुरजीत ने खुद शराब पी और पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाई। पीड़िता नशे में अचेत हुई तो आरोपी ने दुष्कर्म किया।
भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने घटना के दिन मुकदमा दर्ज करने के बाद आठ फरवरी 2021 को चार्जशीट दाखिल की। 29 फरवरी को आरोपी को दोषी करार देते हुए गुरुवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story