भारत
3 लोगों को होगी फांसी, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया
jantaserishta.com
7 Feb 2025 8:06 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक स्थानीय अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में पति और उसके माता-पिता को मौत की सजा सुनाई है. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी वकील दिगंबर सिंह ने बताया कि 19 साल की फराह की 1 मई 2024 को उसके ससुराल में हत्या कर दी गई थी. शादी के महज एक साल बाद ही उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. फराह के पति और उसके परिवार वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे.
अदालत ने फराह के पति मकसद अली (25), उसके ससुर साबिर अली (60) और उसकी सास मसीतान उर्फ हमशिरन (55) को हत्या का दोषी करार दिया. तीनों को अदालत ने दहेज हत्या और हत्या की साजिश के आरोप में सख्त सजा दी.
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि समाज में बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता ही दहेज प्रथा को बढ़ावा देती है. जज ने चेताया कि यदि ऐसे मामलों में नरमी बरती गई तो इससे समाज में अपराध को बढ़ावा मिलेगा.
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'दहेज के लिए हत्या करना सबसे जघन्य अपराधों में से एक है, इस तरह की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि समाज को स्पष्ट संदेश मिले कि दहेज प्रथा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.' अदालत ने इस मामले को 'दुर्लभ से दुर्लभतम' (rarest of rare) करार देते हुए दोषियों को मौत की सजा सुनाई. यह निर्णय समाज के लिए एक चेतावनी है कि दहेज के लालच में निर्दोष जीवन को खत्म करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा.' फराह के परिवार ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे 'न्याय की जीत' बताया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





