भारत

फारूक अब्दुल्ला फिर से निर्विरोध नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष चुने गए

jantaserishta.com
5 Dec 2022 4:04 PM IST
फारूक अब्दुल्ला फिर से निर्विरोध नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष चुने गए
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य डॉ. फारूक अब्दुल्ला को सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुन लिया गया। नेकां अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय, 'नवा-ए-सुभा' परिसर में मतदान हुआ।
नेकां के प्रवक्ता इमरान नबी ने कहा कि, डॉ. फारूक अब्दुल्ला को पार्टी अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुन लिया गया है।
अब्दुल्ला ने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह चाहते हैं कि नेकां अध्यक्ष के रूप में कोई और जिम्मेदारी संभाले।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story