भारत
फारूक अब्दुल्ला राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए
jantaserishta.com
3 Jan 2023 5:44 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हनुमान जी मंदिर यमुना बाजार वाले मरघट वाले बाबा से लोहे के पुल से होते हुए शास्त्री पार्क, सीलमपुर, गोंडा, गोकुल पुरी होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। इस दौरान यूपी बॉर्डर पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला इस यात्रा में शामिल हुए।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर से दिल्ली में विश्राम पर थी। यात्रा में जो कंटेनर साथ चलते हैं। उनके मेंटेनेंस का काम दिल्ली में चल रहा था। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में विश्राम पर थी। यात्रा दिल्ली के जमुना बाजार से शुरू हुई।और लोहे के पुल से होते हुए शास्त्री पार्क ,सीलमपुर गोंडा, गोकुलपुरी होते हुए राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहुंची। वहां पर राहुल गांधी के स्वागत में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी यात्रा में शामिल हुए। फारूक अब्दुल्ला को राहुल गांधी ने अपने गले से लगा लिया। इसके अलावा दिल्ली यूपी बॉर्डर से कल्कि मंदिर संभल के आचार्य प्रमोद कृष्णम भी यात्रा में शामिल हो गए।
पूर्व रॉ चीफ ए एस दुलत ने आज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी संग कदम मिलाए।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/YNIy5Fauua
— Bharat Jodo (@bharatjodo) January 3, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





