भारत

फारूक अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मिले संक्रमित, बेटे ने दी जानकारी

jantaserishta.com
30 March 2021 9:14 AM IST
फारूक अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मिले संक्रमित, बेटे ने दी जानकारी
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) कोरोना पॉजिटिव मिले है. बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दी जानकारी.

फारूक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरा अब्दुल्ला परिवार क्वारनटीन हो गया है. इसके साथ ही उमर ने संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन होने की सलाह दी है.
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके कहा, 'मेरे पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, उनमें कुछ लक्षण दिख रहा है, जब तक हम खुद का टेस्ट नहीं करवाते हैं, तबतक मैं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ क्वारनटीन रहूंगा, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए सभी लोग अनिवार्य सावधानी बरतें.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story