भारत

जनपद में खरीफ की खेती में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से होगे सम्मानित

Shantanu Roy
28 Aug 2023 1:15 PM GMT
जनपद में खरीफ की खेती में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से होगे सम्मानित
x
बड़ी खबर
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया है कि 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस मनाये जाने की कार्ययोजना प्रस्तावित है। 23 दिसम्बर को क्राप कटिगं से प्राप्त परिणाम के आधार पर किसानों को सम्मानित किया जाता है। कार्ययोजना के अनुसार जनपद में खरीफ- 2023 की फसलों धान (सकर प्रजाति को छोड़कर) एंव उर्द में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को दो पुरस्कार क्रमशः प्रथम व द्वितीय प्रदान किये जायेगें तथा प्राकृतिक खेती श्रेणी अन्तर्गत दो कृषको को पुरस्कार क्रमशः प्रथम व द्वितीय प्रदान किये जायेगें ताकि जनपद के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकाधिक वृद्धि करने हेतु प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन के लिये इच्छुक कृषक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, बांसडीह, रसड़ा, एवं बैरिया कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। प्रार्थना पत्र पूर्ण करके कृषक को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी-सदर बलिया, रसड़ा, बांसडीह, एवं बैरिया कार्यालय में रूपया- 10 (दस रूपया मात्र) पंजीकरण शुल्क एवं खतौनी व अन्य अभिलेख के साथ 30 सितम्बर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
जिसमें पंजीकरण हेतु कृषक के फसल का क्षेत्रफल 0.4 हे0 से कम नही होना चाहिए। किसी एक श्रेणी में पुरस्कृत होने वाले लाभार्थी को उस श्रेणी में दोबारा पुरस्कृत नही किया जायेगा। पुरस्कार हेतु चयन पंजीकृत कृषकों के फसल की करायी गयी क्राप कटिगं में प्राप्त उपज परिणाम के आधार पर जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा। पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं गन्ना विभाग के क्षेत्र में सर्वाधिक उत्पादन के आधार पर भी कृषकों का चयन किया जाना है। उक्त क्षेत्र में रूचि रखने वाले कृषक पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं गन्ना विभाग के कार्यालय से सम्पर्क करते हुये आवेदन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। औद्यानिक, पशुपालन/डेयरी, कुक्कुट पालन, गन्ना, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, औषधीय एंव संगघ पौधो की खेती के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये राज्य स्तर पर पुरस्कार हेतु महिला कृषकों का नामाकंन किया जाना है। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जिन महिला कृषकों को संस्तुत किया जायेगा उनका आर्थिक (लाभ-लागत विश्लेषण) एवं सामाजिक (स्वयं कितने लोगों को रोजगार दिया या उनसे प्रेरित होकर कितने लोगों द्वारा उस कार्य को अपनाकर रोजगार सृजन किया गया।) विश्लेषण करते हुये उनकी गतिविधि का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जायेगा।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story