भारत

किसानों की आत्महत्या सिर्फ किसान सरकार ही खत्म कर सकती: केसीआर

jantaserishta.com
6 Feb 2023 11:19 AM IST
किसानों की आत्महत्या सिर्फ किसान सरकार ही खत्म कर सकती: केसीआर
x
नांदेड़ (महाराष्ट्र) (आईएएनएस)| तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि केवल किसान शासन ही किसानों की आत्महत्याओं को खत्म कर सकता है और उनकी स्थिति में सुधार कर सकता है। नांदेड़ में अपनी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस पहली पार्टी है, जिसने नारा लगाया 'अब की बार किसान सरकार'।
केसीआर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र में देश में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं होती हैं। उन्होंने लोगों से इस पर विचार करने का आग्रह किया कि ऐसा क्यों हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह राजनीति नहीं, बल्कि जिंदगी और मौत का सवाल है। उन्होंने सवाल किया, "हमें क्यों मरना चाहिए, क्या हम आत्महत्या करने के लिए पैदा हुए हैं?"
बीआरएस प्रमुख ने कहा कि किसानों को अपना भाग्य बदलने के लिए कानून बनाने के लिए देश पर शासन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान देश की आबादी का 42 प्रतिशत हैं।
उन्होंने कहा, "16 करोड़ किसान परिवार हैं। खेतों में काम करने वाले कृषि श्रमिकों के साथ हम 50 प्रतिशत से अधिक हैं। हमें देश में सरकार बनाने के लिए इससे ज्यादा की जरूरत नहीं है।"
केसीआर ने लोगों से सोचने का आह्वान किया कि देश ने 75 साल बाद भी वांछित विकास क्यों हासिल नहीं किया। उन्होंने कहा, "सोचिए कि पीने के लिए पानी नहीं है, सिंचाई के लिए पानी नहीं है और तमाम संसाधन होने के बावजूद बिजली क्यों नहीं है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story