भारत

कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

jantaserishta.com
26 Nov 2020 10:23 AM IST
कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन, देखे वीडियो
x
कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली। केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा है और ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है. हरियाणा में भी कई जगह पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ाई है और किसानों को रोकने का इंतजाम किया है. इसके अलावा बंगाल समेत अन्य हिस्सों में आज ट्रेड यूनियन की ओर से भी प्रदर्शन किया जा रहा है.

किसानों के प्रदर्शन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं. ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं. किसानों पर ये जुर्म बिलकुल गलत है, शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story