भारत

किसान संगठनों का भारत बंद, कई रास्ते बंद, वीडियो में देखें कारों की कतार

jantaserishta.com
27 Sept 2021 10:18 AM IST
किसान संगठनों का भारत बंद, कई रास्ते बंद, वीडियो में देखें कारों की कतार
x

नई दिल्ली: Bharat Bandh: कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है. किसान संगठनों का ये भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. दिल्ली की सीमाओं पर पहले से ही हज़ारों किसान डटे हुए हैं, ऐसे में अब भारत बंद बुलाने के कारण दिल्ली, यूपी और आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति है.




दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से सोमवार सुबह हैरान करने वाली तस्वीर आई. यहां बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार है और हजारों कारें सड़कों पर दिखाई दे रही हैं. किसानों के प्रदर्शन के कारण कई जगह सड़कें बंद हैं, वहीं आज सोमवार है तो ऑफिस के लिए भी लोगों का निकलना हो रहा है, ऐसे में गुरुग्राम बॉर्डर पर ऐसा भयावह जाम लगा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story