
नई दिल्ली: सितंबर 2020 में केंद्र सरकार की तरफ से 3 नए कृषि कानून (New Agriculture Law) लाए गए थे. इन कानूनों को लाए जाने के बाद किसान आंदोलित हो गए थे. जिसके तहत किसान सड़क पर उतर आए थे और नए कानून वापिस लिए जाने की मांग को लेकर किसानों ने दिल्ली के बॉडरों का घेराव करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन (Farmer Protest) शुरू कर दिया था. कुल मिलाकर 3 नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने 14 महीने तक आंदोलन किया था. हालांकि नंवबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नवंबर 2021 में 3 कानूनों को वापिस ले लिया था. जिसके बाद किसानों ने भी आंदोलन खत्म कर दिया था, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान किसानों की तरफ से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी का कानून बनाने की मांग होती रही थी. इसी कड़ी में अब किसान संगठन एक बार फिर MSP गांरटी को लेकर आंदोलन करने की तैयारी में हैं. जिसके संबंध में किसान संगठनों की तरफ से मंगलवार को दिल्ली के आईटी स्थिति एनडी तिवारी सभागार में एकदिवसीय बैठक बुलाई गई हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





