
शेखपुरा में चल रहे जमीन के नये सर्वे और सेटलमेंट में खून का बहना लगातार जारी है। शुक्रवार की दोपहर में हथियावां ओपी के गब्बे गांव में सर्वे टीम के सामने ही दो गोतिया के बीच चाकूबाजी हुई। एक पक्ष के लोगों ने चाकू से गोद किसान की जान ले ली। वहीं चाकू और लाठी के प्रहार से तीन अन्य लोग घायल हो गये। मृतक 35 वर्षीय खेलो सिंह था। मृतक के शरीर पर पांच जगहों पर चाकू घोंपे जाने के निशान हैं। दूसरी तरफ चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल अनिल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है। मनोज सिंह और सुनील सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





