किसान की किस्मत चमकी: खदान में मिला हीरा, रातोरात बने लखपति, फिर...

कहावत है कि पन्ना की धरा किसी को भी रंक से राजा बना देती है और कुछ ऐसा ही आज देखने मे मिला जहां हीरोंं की नगरी पन्ना में आज एक साथ दो किसानों की किस्मत चमकी और रातोरात दोनों ही किसान लखपति बन गए.
बता दें कि आज दो किसानों को अलग-अलग जगह से हीरे मिले हैं. पहला हीरा निजी भूमि पर किसान दिलीप मिस्त्री को मिला है जो 7.44 कैरेट का है. वह जरुआपुर में निजी भूमि पर हीरा कार्यालय से पट्टा लेकर खदान लगाए हुए था.
वहीं, दूसरा हीरा पटी बजरिया के कृष्ण कल्यानपुर की उथली हीरा खदान से लखन यादव को मिला है जो करीब 14.95 कैरेट का है. दोनों ही हीरे जेम्स क्वालिटी के हैं जो हीरा कार्यालय में जमा कर दिए गये हैं. एक कैरेट के हीरे की कीमत करीब 5 लाख रुपये होती है. इस तरह 1 करोड़ से ज्यादा की कीमत के ये दो हीरे हो सकते हैं.
पन्ना में दीवाली के एक हफ्ते पूर्व चार बड़े हीरे हीरा कार्यालय में जमा हुए हैं जिन्हें अगले महीने होने वाली नीलामी में रखा जाएगा. वहीं, आज मिले दोनों किसानों को हीरे से किसान और उनके परिवार में खुशी का माहौल है.
किसान कहते हैं कि भगवान जुगल किशोर की कृपा से उन्हें हीरे मिले हैं जिससे मिलने वाले पैसे का उपयोग वह अपना और अपने बच्चों का भविष्य सुधारने में लगाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





