भारत

इस वीडियो को देखकर खुशी से झूम उठे किसान

jantaserishta.com
26 Jan 2025 10:35 PM IST
इस वीडियो को देखकर खुशी से झूम उठे किसान
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM kisan) योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी गुड न्यूज है। 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के खाते में अगले महीने पैसे ट्रांसफर कर दिया जाएंगे। जी हां...पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त की तारीख फाइनल हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 24 फरवरी को बिहार से 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। बता दें कि सरकार ने इससे पहले 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र से जारी की थी।
पीएम किसान योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों के बीच वित्तीय स्थिरता प्रदान करना है, जो बदले में उन्हें देश की उत्पादकता बढ़ाने और अपनी आजीविका सुरक्षित करने की अनुमति देता है। फरवरी 2019 में योजना की शुरुआत के बाद से, यह देश भर में कृषि विकास का समर्थन कर रहा है। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार तीन किस्तों के जरिए 6,000 रुपये की सालाना मदद करती है। हर किस्त में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं।
पीएम किसान 19वीं किस्त की मुख्य जानकारी -
इस योजना के तहत 9.5 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं।
प्रत्येक लाभार्थी को 2,000 रुपये मिलेंगे।
कुल वार्षिक सहायता 6,000 रुपये है, जो हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में वितरित की जाती है।
सरकार ने इस किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि रखी है।
बेनिफिशियरीज स्टेटस कैसे चेक करें-
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें।
'अपनी स्टेटस जानें' विकल्प चुनें।
अपना रजिस्टर्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें।
'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
आपका पेमेंट डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story