भारत

फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों में खुशी

Shantanu Roy
28 Sept 2023 5:45 PM IST
फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों में खुशी
x
अंबाला। फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बीते दिनों हुई बरसात से पहले ही किसानों की फसल काफी प्रभावित हुई, लेकिन अब सरकार ने किसानों को राहत दी है। क्योंकि धान की सरकारी खरीद अब शुरू हो चुकी है। वहीं सरकार ने किसानों की फसल का जो मूल्य तय किया। किसान उस से भी काफी संतुष्ट नजर आए। अनाज मंडी के सेक्रेटरी दलेल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार मंडी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी, क्योंकि हर तरह के इंतजाम अनाज मंडी में किए गए हैं। जिससे फसल पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। किसानों के लिए भी सभी सुविधा अनाज मंडी में पहले ही कर दी गई है।
मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि धान की सरकारी खरीद शुरू होने से वह काफी खुश है, क्योंकि अब कहीं ना कहीं उनकी मुश्किल आसान हो गई है। पहले ही बरसात से फसलों को काफी नुकसान हो चुका था। भले ही खरीद देर से शुरू हुई, लेकिन वह काफी खुश है। सरकार द्वारा जो उनकी फसलों का मूल्य तय किया गया है। वह उससे भी संतुष्ट है और वह अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंचे हैं। मंडी में हुई व्यवस्थाओं से भी किसान काफी खुश नजर आए। क्योंकि इससे पहले जब बरसात में फसल मंडी में पड़ी थी तो कोई व्यवस्था न होने की वजह से फसल भीग गई थी जिससे फसल के मॉइश्चर पर भी फर्क पड़ा था। अब मंडी में हुई व्यवस्थाएं किसानों को संतुष्ट कर रही है, जिससे किसान काफी खुश भी है।
Next Story