भारत

किसान की मौत, दो मवेशी भी मर गए, जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
26 Feb 2022 11:07 PM IST
किसान की मौत, दो मवेशी भी मर गए, जाने क्या है पूरा माजरा
x
पढ़े पूरी खबर

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना की धरहरवा पंचायत के धरहरवा गांव में शुक्रवार की देर रात अगलगी में झुलसकर किसान राजकिशोर साह (55) की मौत हो गई। हादसे में दो मवेशी भी मर गए। घर के पीछे बथान में अलाव की चिंगारी से आग लगी। मवेशियों को बचाने के दौरान किसान पर जलती टाट गिर गई।

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे घटना घटी। राजकिशोर साह के घर के पीछे मवेशियों के लिए बथान था। आग लगने पर मवेशियों को बचाने गए राजकिशोर साह गंभीर रूप से झुलस गए। मुखिया पति प्रमोद पूर्वे व अन्य उन्हें एसकेएमसीएच ले गए, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। वह 70 प्रतिशत झुलस गए थे। हादसे में अनाज, कपड़ा, फर्नीचर व नकदी समेत पांच लाख की क्षति का अनुमान है। आग से झुलसकर एक गाय व बैल मर गए। एक अन्य गाय गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पत्नी जयकल देवी रो-रोकर बेहाल है। थाना व अंचल को आवेदन देकर तत्कालीन सहायता की मांग की है।

दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया। सीओ रामानंद सागर ने बताया कि सभी सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। वहीं, औराई विकास मंच के संयोयक शुरेश प्रसाद साहु, पवन ठाकुर, संतोष यादव, मो. जावेद अख्तर ने भी पीड़ित परिवार की सहायता की।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story