छत्तीसगढ़
CG में टुकड़ों में मिली किसान की लाश, सदमे में परिजन
jantaserishta.com
7 Aug 2023 5:16 PM IST

x
DEMO PIC
हाथियों के आतंक से ग्रामीणों दहशत में हैं.
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर वन मंडल में हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों के आतंक से ग्रामीणों दहशत में हैं. बगीचा वनपरिक्षेत्र में आज एक और किसान को हाथी ने मौत के घाट में उतार दिया है. किसान की लाश टुकड़ो में मिली है. वहीं घटनास्थल पर अभी भी हाथी मौजूद है, जिसकी वजह से मृत किसान के शव को नहीं निकाला जा सका है.घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है.
जानकारी के अनुसार, बगीचा वनपरिक्षेत्र के खंताडांड़ में किसान खेत से काम कर घर लौट रहा था तभी हाथी ने उसपर हमला कर दिया. हाथी ने उसके शव के टुकड़े कर दिए. मृतक का नाम अब्राहम तिर्की उम्र 50 वर्ष बताया जा रहा है. बीते एक सप्ताह में बगीचा वनपरिक्षेत्र में हाथी के हमले में यह दूसरी मौत है. घटना स्थल पर अभी भी हाथी मौजूद हैं. जिसकी वजह से किसान के शव को नहीं निकाला जा सका है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





