भारत
किसान की बेटी को बनाया हवस का शिकार, बुरी तरह से पीटा भी
jantaserishta.com
11 July 2024 12:37 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
लखनऊ: लखनऊ के माल बाजार जा रही युवती को बाइक सवार ने अगवा कर दुराचार किया। बेटी के घर नहीं लौटने पर परिवार वाले उसे तलाशने लगे। छानबीन करने पर युवती के बाइक सवार के साथ जाने का पता चला। परिवार वाले शिकायत दर्ज कराने के लिए माल थाने जाने लगे। इस बीच युवती बदहवास हालत में घर लौट और मां को आपबीती बताई। बुधवार को बेटी के साथ थाने पहुंच कर अपहरण कर दुराचार किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बा निवासी किसान के मुताबिक सोमवार सुबह बेटी सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। जो देर शाम तक वापस नहीं आई। बेटी के नहीं मिलने पर परिवार वाले खोजबीन में जुट गए। बाजार पहुंच कर पूछताछ करने पर पता चला कि नबीपनाह निवासी मो. नसीम ने युवती को अगवा किया है। यह जानकारी मिलने पर परिवार वाले सन्न रह गए। काफी प्रयास के बाद भी नसीम और बेटी का पता नहीं चला। मंगलवार रात युवती की मां मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने जा रही थी। तभी बेटी बदहवास हालत में मिली। जिसने मो. नसीम पर दुराचार करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
युवती के मुताबिक नसीम धर्म बदल कर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। फिर बुरी तरह से पीटा भी। किसी तरह से युवती आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। इंस्पेक्टर माल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Tagsलखनऊलखनऊ न्यूज़लखनऊ पुलिसरेपधर्म परिवर्तनLucknowLucknow NewsLucknow PoliceRapeReligion Conversion
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





