ओलावृष्टि से तबाह हुई किसानों की फसल, मौसम की मार से किसान उबर नहीं पा रहे

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के कई तहसीलों में जोरदार हुई बारिश के साथ ओले गिरे जिसकी वजह से किसानों की रबी की खड़ी फसल तबाह हो गई. औरंगाबाद जिले के वैजापुर तहसील में जोरदार बारिश हुई. इस दौरान ओले भी गिरे जिसकी वजह से किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है. किसानों का कहना था कि रबी की फसल तकरीबन तैयार होने को थी लेकिन बेमौसम बारिश और ओले की वजह से इनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है. इसी तरह का हाल औरंगाबाद के पैठण तहसील का भी रहा. यहां के कई सारे गांव में मूसलाधार बारिश हुई जिसकी वजह से गन्ना, कपास, बाजरा वह अन्य रबी की तैयार फसलें बर्बाद हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





