भारत

शंभू बॉर्डर पर 'दिल्ली कूच' को अड़े किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले...प्रशासन ने इंटरनेट पर लगाई पाबंदी

jantaserishta.com
6 Dec 2024 2:32 PM IST
शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच को अड़े किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले...प्रशासन ने इंटरनेट पर लगाई पाबंदी
x
देखें वीडियो.
Farmers Delhi Chalo March: शंभू बॉर्डर पर किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की. उन्होंने बैरिकेड की एक लेयर को हटा दिया और आगे बढ़ने लगे. इस दौरान किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और एक किसान को डिटेन कर लिया.
पंजाब-हरियाणा (शंभू) बॉर्डर से किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं. किसानों ने इसे 'दिल्ली चलो' आंदोलन नाम दिया है, जिसमें शंभू बॉर्डर पर 8 महीने (13 फरवरी) से धरना दे रहे किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिना पैदल ही दिल्ली की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. आज 101 किसानों का पहला जत्था रवाना होने की कोशिश में शंभू बॉर्डर पर जुटा हुआ है.
किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा-और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है. सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर लगा दी गई है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. ड्रोन और वाटर कैनन का अरेंजमेंट भी किया गया है. बता दें कि शंभू बॉर्डर पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला को जोड़ती है.
अंबाला में 9 दिसंबर तक बंद रहेगा इंटरनेट
किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला में आज से 9 दिसंबर तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. प्रदेश सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अंबाला के गांवों डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू के क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story