भारत

खेत में काम कर रहा था किसान, तेंदुए ने कर दिया हमला, बचाने आ गया पालतू कुत्ता, फिर...

jantaserishta.com
26 July 2021 4:14 PM IST
खेत में काम कर रहा था किसान, तेंदुए ने कर दिया हमला, बचाने आ गया पालतू कुत्ता, फिर...
x
फिलहाल इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रविवार को अपने खेत में धान की खड़ी फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला किया. इस दौरान उसके पालतू कुत्ते ने बीच में आकर तेंदुए का सामना किया. अपनी जान गंवाते हुए उसने मालिक की जान बचा ली. फिलहाल इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

पूरा मामला पुवायां थाना क्षेत्र के गांव गुटैया का है. अखिलेश कुमार रविवार की सुबह अपने खेत में धान की फसल में पानी भर रहा था. इस दौरान झाड़ियों से तेंदुए ने निकल कर उनके ऊपर हमला करना चाहा तो कुत्ता आगे आकर खुद तेंदुए से भिड़ गया.
पालतू कुत्ते और तेंदुए में भिड़ंत हो गई. इस दौरान पालतू कुत्ता कुछ ही देर तक तेंदुए से भिड़ पाया. उसके बाद तेंदुआ कुत्ते को अपने साथ खींच ले गया और मार डाला.
इसके बाद अखिलेश ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे ग्रमीण आ गए, लेकिन तेंदुआ कुत्ते को अपने साथ खींच ले गया. तेंदुए के हमले में पालतू कुत्ते की मौत हो गई. हालांकि कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचा ली.
इसके बाद आसपास के तमाम ग्रामीण ने मामले की जानकारी खुटार रेंज के वनकर्मियों को दी. मौके पर पहुंचे वनकर्मी को ग्रमीणों ने जमकर खरीखोटी सुनाई. फिलहाल वनकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों को शांत करते हुए बताया कि तेंदुए के वापस जाने के पद चिन्ह नहीं मिले.
गुटैया क्षेत्र में तेंदुए के घूमने से आसपास के तमाम गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है. किसान अखिलेश कुमार का कहना है कि हम खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला किया, मेरे कुत्ते ने उस पर झपटा मारा तो उसको घसीट ले गया. अखिलेश ने वन विभाग की लापरवाही का भी जिक्र किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story