भारत

मरने से पहले कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, किसान ने वीडियो में सुनाया दर्द

jantaserishta.com
20 Oct 2026 9:16 AM IST
मरने से पहले कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, किसान ने वीडियो में सुनाया दर्द
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 46 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किसान फसल बर्बाद होने और अपनी बेटी की मेडिकल कॉलेज की फीस न भर पाने के कारण परेशान था. आत्महत्या करने से पहले, उसने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.
सोमवार को बोरगांव गांव स्थित अपने खेत में यह कदम उठाने से पहले, शंकर अबनराव क्षीरसागर ने एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन पोस्ट की. इसमें उन्होंने पूछा कि सूखे के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो जाने के बावजूद उन्हें सरकारी राहत क्यों नहीं मिली. पुलिस के अनुसार क्षीरसागर ने अपनी छोटी सी जमीन पर सोयाबीन की खेती की थी और अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन, लंबे समय तक बारिश न होने के कारण उनकी फसल बर्बाद हो गई.
उनकी एक बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है. हालांकि सरकार ने सूखा प्रभावित किसानों के बच्चों की फीस में छूट देने की घोषणा की थी, लेकिन आवेदन करने के बावजूद उनकी बेटी की फीस माफ नहीं की गई. लिंबगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक बोधनकर ने बताया कि फसल बर्बाद होने, कर्ज के बोझ और बेटी की पढ़ाई के खर्च के कारण किसान काफी परेशान थे.
उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को क्षीरसागर अपने खेत पर गए, वहां अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद उनके रिश्तेदारों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वे खेत में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले.
वीडियो में क्षीरसागर ने जिला कलेक्टर से भावुक अपील करते हुए पूछा कि उन्हें किसी भी कर्ज माफी योजना का लाभ क्यों नहीं मिला और आवेदन करने के बावजूद उनकी बेटी की मेडिकल कॉलेज की फीस क्यों माफ नहीं की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story