भारत

किसान आंदोलन: गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी बैठक शुरू

Admin2
29 Nov 2020 4:15 PM GMT
किसान आंदोलन: गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी बैठक शुरू
x

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर किसान आंदोलन पर बड़ी बैठक चल रही है. गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक में मौजूद हैं. बता दें कि किसान आंदोलन एकबार फिर उग्र होता नजर आ रहा है। गाजीपुर-गाजियाबाद (दिल्ली-यूपी) सीमा पर हजारों की संख्या में किसानों का विरोध जारी है। तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं। किसान नारेबाजी कर रहे हैं और जबरदस्ती सीमा में दाखिल होने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। किसान संघों ने दोपहर दो बजे दोबारा मीटिंग की। इससे पहले पंजाब के 30 किसान संघों की सुबह 11 बजे बैठक हुई। दोपहर की मीटिंग के बाद किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर हमला बोला। किसानों ने कहा कि सरकार ने हमारे आंदोलन का अनादर किया। हम लोगों ने बुराड़ी मैदान में आंदोलन करने का सरकार का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। किसानों ने कहा कि बुराड़ी मैदान नहीं ओपन जेल है।



Next Story