किसान आंदोलन: गीजर, वॉशिंग मशीन, और मूवी स्क्रीनिंग तक का है इंतजाम, किसान अड़े

सिंघु बॉर्डर सिंघु बॉर्डर पर नए कृषि कानून के खिलाफ पंजाब-हरियाणा से आए किसानों के प्रदर्शन लगातार जारी है। यहां बड़ी तादाद में किसान मौजूद हैं और आंदोलन कमजोर पड़ता महसूस नहीं हो रहा है। धरनास्थल पर बैठे लोगों में अब भी वही जज्बा और जोश दिख रहा है। पिछले 15 दिनों से बॉर्डर पर बैठे किसानों को देखकर लगता है उनका घर यही है। किसानों की धरना स्थल पर भी आम दिनों की तरह ही दिनचर्या है। सुबह नहाने-धोने के बाद वे धूप में बैठ जाते हैं और अखबार पढ़ते हैं। खबरों पर चर्चा भी होती है। धरना प्रदर्शन से संबंधित कौन-कौन सी खबरें अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं इस पर बहस भी होती है तो वहीं रात में पंजाबी फिल्मों और गीतों का माहौल रहता है। बॉर्डर पर बैठ किसान लंबे समय तक यहां डटे रहने के लिए तैयार हैं और इसके लिए किसानों ने किए बॉर्डर खास इंताजम, देखिए...
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





