भाजपा और संघ पर बरसे किसान नेता राकेश टिकैत, इस बात को लेकर किया सावधान

फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को भाजपा और संघ पर बरसते हुए कहा कि ये देश में लोगों की एकता खत्म करने का प्रयास करते हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। राकेश टिकैत ने कहा, 'आरएसएस और भाजपा के लोग वैसे नहीं हैं, जैसे वे दिखाने का प्रयास करते हैं। लोगों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां लोगों की एकता को तोड़ने का काम करते हैं।' किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने के बाद अब आगे की तैयारियों को लेकर पूछे जाने पर टिकैत ने कहा, 'यदि सरकार हमसे बातचीत करना चाहती है तो उसका स्वागत है। अन्यथा यह आंदोलन जस का तस जारी रहेगा।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





