भारत

किसान नेता राकेश टिकैत गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 Aug 2022 9:51 AM GMT
किसान नेता राकेश टिकैत गिरफ्तार
x
यूपी. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया है। चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद सभी भाकियू कार्यकर्ताओं को अग्रिम आदेश तक अलर्ट रहने को कहा गया है।


जानकारी के अनुसार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को आज दोपहर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पुलिस ने थाने में बैठाए रखा। वहीं इसे लेकर पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। बताया कि कार्यकर्ताओं को उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है। राकेश टिकैत के साथ अन्य कई कार्यकर्ताओं को भी थाने में बैठाया गया है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेते ही कार्यकर्तााओं में रोष फैल गया। बताया गया कि राकेश टिकैत जंतर-मंतर पर चल रहे बेरोजगारों के धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

मुजफ्फरनगर में भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने टिकैत को पकड़ा है। वहीं पश्चिमी यूपी में सभी कार्यकर्तााओं को किसी भी अग्रिम आदेश का पालन करने के तैयार रहने को कहा गया है।

Next Story