
x
पढ़ें पूरी खबर.
श्रावस्ती: श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में जाने के बहाने निकली 25 वर्षीय आंचल मिश्रा की उनके प्रेमी सूरज वर्मा ने गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात को ककरदरी रेंज के जंगल में अंजाम दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को वहीं छोड़ दिया. मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की. 3 मार्च को आरोपी की निशानदेही पर जंगल से क्षत-विक्षत कंकाल और जले हुए कपड़े बरामद किए गए. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई निवासी आंचल मिश्रा के लापता होने के बाद उनके पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी. चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी सूरज वर्मा पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद आंचल के पति के साथ मिलकर उसे ढूंढने का नाटक करता रहा. पति को सूरज पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई. मोबाइल टावर लोकेशन ने आरोपी का सारा खेल बिगाड़ दिया और सच सामने आ गया.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सूरज वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सूरज के मुताबिक, आंचल के साथ उसका पिछले तीन-चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी का दावा है कि आंचल उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती थी और पैसे न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देती थी. इसी विवाद और डर के चलते सूरज ने 17 फरवरी को आंचल को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया.
ककरदरी जंगल में मिले अवशेषों की शिनाख्त आंचल के पति ने जूतों और कपड़ों के आधार पर की है. क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने संतोष मिश्रा की तहरीर पर आरोपी सूरज वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





