किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान, सियासत में एंट्री!

चडीगढ़: भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ में शनिवार को उन्होंने इसका एलान किया। पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी रखा गया। अब चढ़ूनी इसके बैनर तले पंजाब विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में चढ़ूनी ने पदाधिकारियों की घोषणा भी की। वे समाज के गरीब तबके के लिए काम करेंगे। उनका मुख्य मकसद नशाखोरी को खत्म करना होगा। जाति-धर्म की राजनीति नहीं की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





