
x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक किसान की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना गोगांवा थाने के रेहगांव गांव की है, जहां एक किसान ने सोमवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सालगराम यादव के रूप में हुई है, जिन्होंने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कुछ लोगों का नाम लिया, जिससे परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही। मृतक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सात एकड़ खेती की जमीन खरीदने के बाद मृतक किसान सालगराम यादव ने जमीन मालिक को पैसे देने की बात कही थी। यह पूरा मामला जमीन की खरीद और पैसों की लेन-देन से जुड़ा है, जिससे परेशान होकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गोगांवा पुलिस थाने का घेराव किया है। परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों के किलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक मृतक किसान का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसी के साथ परिजनों की मांग हैं कि 7 एकड़ खेती की जमीन की रजिस्ट्री की जाएं और पैसे वापस दिलाए जाएं।
मृतक के वीडियो के आधार पर पुलिस ने गांव के सुरेश यादव और उसके पुत्र कमलेश यादव को हिरासत में लिया है। इसी के साथ पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, घटना के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है। बता दें कि इसी प्रकार का एक मामला झारखंड के गुमला से प्रकाश में आया, जहां बिशुनपुर प्रखंड के अंतर्गत सेरका सियारटोली में 30 वर्षीय पूनम कुमारी का शव उसके घर के आंगन में कटहल के पेड़ से लटका मिला। पूनम की शादी आगामी 29 अप्रैल को तय थी, और 26 अप्रैल से शादी की रस्में शुरू होनी थीं।
Tagsखरगोन किसान आत्महत्यासालगराम यादवजमीन विवाद मामलागोगांवा थानाकिसान सुसाइड MPवीडियो वायरल केसपुलिस हिरासतमध्य प्रदेश खबरकिसान संकटजमीन लेनदेन विवादआत्महत्या मामलाग्रामीण तनाव MPKhargone farmer suicideSalgram Yadavland dispute caseGogawa police stationfarmer suicide MPvideo viral casepolice custodyMadhya Pradesh newsfarmer crisisland transaction disputesuicide caserural tension MPजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





