भारत
टूट पड़ा झुंड...मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
19 March 2023 9:11 AM IST

x
DEMO PIC
मुंह पर अधिक सूजन आ गया था, जिस वजह से वह सांस नहीं ले पा रहा था।
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मधुमक्खियों के एक झुंड ने पति और पत्नी पर हमला कर दिया। जिसमें 45 वर्षीय व्यक्ति (पति) की मौत हो गई जबकि 40 वर्षीय उसकी पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चांदन गांव की है। जानकारी के अनुसार, उदेश और उसकी पत्नी लक्ष्मी अपने खेत में गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। दंपति के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। जिसके बाद इलाज के लिए दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि लक्ष्मी का इलाज चल रहा है।
नगीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने शनिवार को बताया कि मधुमक्खियों के काटने से व्यक्ति गले और मुंह पर अधिक सूजन आ गया था, जिस वजह से वह सांस नहीं ले पा रहा था। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़मधुमक्खियों का हमलाकिसानमौतअस्पतालBijnorBijnor Newsbees attackfarmerdeathhospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





