भारत

किसान ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान

jantaserishta.com
4 Nov 2021 6:27 AM IST
किसान ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान
x
बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के खरगोन में कर्ज से परेशान 40 वर्षीय किसान ने जहरीली दवा खाकर जान दे दी. किसान पर साढ़े तीन लाख का बैंक कर्ज था. बैंक ने नोटिस द‍िया था. एसपी ने कर्ज और बैंक से नोटिस की पुष्टि की. इस बात से किसान का परिवार सदमे में है.

जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर सनावद थाना क्षेत्र के मलगांव के किसान 40 वर्षीय अशोक ने खेत में जहरीली दवा की गोलियां खा ली. उसके बाद अपने ममेरे भाई लखनलाल भायडिया को मोबाइल पर बताया कि मैंने खेत में सल्फास खा लिया है.
हॉस्प‍िटल ले जाते समय हुई क‍िसान की मौत
इसके बाद सभी खेत पर पहुंचे और अशोक को वाहन से लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे. क‍िसान का प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर किया. इंदौर ले जाते हुए मोरटक्का में क‍िसान की मौत हो गई. बॉडी का पीएम सिविल अस्पताल सनावद में हुआ.
मृतक के ममेरे भाई लखन भायडिया ने बताया अशोक की पांच एकड़ जमीन है. परिजन का आरोप है कि बैक आफ इंडिया शाखा बांगरदा का अशोक पर 4.25 लाख का कर्जा था. कुछ लोगों से पांच लाख रुपये उधार भी मांगे मगर वहां भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला. मृतक ने सल्फास खा लिया. सनावद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
एसपी सिद्धार्थ चौधरी का कहना है क‍ि थाना सनावद के मलगांव की सूचना मिली थी क‍ि किसान ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली है. मृत्यु पूर्व बयान तो नहीं हुए लेकिन बैंक से साढ़े तीन लाख का कर्ज था और बैंक ने नोटिस भी दिया था. इस मामले की जांच की जा रही है. मर्ग कायम कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story