भारत

किसान ने पोती को घर लाने के लिए हेलीकॉप्टर किया बुक, हुआ भव्य स्वागत

jantaserishta.com
27 April 2022 8:07 AM IST
किसान ने पोती को घर लाने के लिए हेलीकॉप्टर किया बुक, हुआ भव्य स्वागत
x

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक किसान अपनी पोती के जन्म से इतना खुश हुआ कि उसने उसे घर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर डाला। पोती का जन्म होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए किसान ने मंगलवार को नवजात का हेलीकॉप्टर से घर ले जाकर भव्य स्वागत किया।

पुणे के बालेवाड़ी इलाके के निवासी अजित पांडुरंग बलवडकर ने संवाददाताओं को बताया कि वह अपनी पोती का भव्य स्वागत करना चाहता था। घरवालों ने नवजात बच्चा की नाम कृषिका रखा है।
बलवडकर ने कहा कि जब नवजात को उसकी मां के साथ ननिहाल से घर लाने का समय आया तो उसने इसके लिए एक हेलीकॉप्टर बुक कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बालेवाड़ी के किसान अजीत पांडुरंग बलवाडकर ने पुणे के शेवालवाड़ी स्थित बहू के मायके से अपनी नवजात पोती और बहू को अपने घर बालेवाड़ी लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर किराए पर लिया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story