
x
मैसूर (आईएएनएस)| कर्नाटक में एक खेत मालिक को मैसूर में दशहरा समारोह में भाग लेने वाले एक प्रसिद्ध हाथी पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरेश के रूप में हुई है और बलराम नाम के 63 वर्षीय हाथी के दाहिने पैर में सामने की ओर गोली लगी है।
पुलिस ने सुरेश के पास से एक सिंगल बैरल बंदूक और कारतूस बरामद किया है। उसे एस अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि पेरियापटना तालुक के भीमनकट्टे हाथी शिविर में रखा हाथी सुरेश के खेत में घुस गया था। जिससे गुस्साए सुरेश ने उस पर गोली चला दी।
नागरहोल वन्यजीव क्षेत्र वन के अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि घटना गुरुवार को हुई थी और जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





