भारत

Faridabad: नशा तस्करों के खिलाफ एचएनसीबी का अभियान, फरीदाबाद-गुरुग्राम-रेवाड़ी पर फोकस

Admindelhi1
9 Sept 2026 5:40 PM IST
Faridabad: नशा तस्करों के खिलाफ एचएनसीबी का अभियान, फरीदाबाद-गुरुग्राम-रेवाड़ी पर फोकस
x
गुरुग्राम समेत तीन जिलों में नशा तस्करों पर एचएनसीबी की कार्रवाई

फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एचएनसीबी की फरीदाबाद, गुरुग्राम और रेवाड़ी यूनिटों ने साढ़े तीन महीने में (18 मई से 31 अगस्त 2026) नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलकर कार्रवाई की है। इस अवधि के दौरान 33 एफआईआर दर्ज कर 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 9 कमर्शियल क्वांटिटी, 21 इंटरमीडिएट क्वांटिटी और 3 स्मॉल क्वांटिटी के मामले शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान कुल 136.06 ग्राम हेरोइन, 43.26 ग्राम कोकीन, 94.17 ग्राम एमडीएमए, 13.20 किलोग्राम गांजा और 12.394 किलोग्राम पोस्त चूरा बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त 6,491 नशीली टैबलेट, 3,733 कैप्सूल, 386 इंजेक्शन और 34 सिरप की बोतलें भी बरामद की गईं।

फरीदाबाद यूनिट ने 18 मई से 31 अगस्त 2026 के दौरान 11 एफआईआर दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 कमर्शियल क्वांटिटी, 7 इंटरमीडिएट क्वांटिटी और 2 स्मॉल क्वांटिटी के मामले शामिल रहे। यूनिट द्वारा 70.65 ग्राम हेरोइन, 2.32 किलोग्राम गांजा और 9.194 किलोग्राम पोस्त चूरा बरामद किया गया। इसके साथ ही 6,371 टैबलेट, 109 कैप्सूल, 386 इंजेक्शन और 14 बोतलें भी बरामद हुईं।गुरुग्राम यूनिट : कोकीन और एमडीएमए समेत 16 आरोपी गिरफ्तार गुरुग्राम यूनिट ने उक्त अवधि में 15 एफआईआर दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 5 कमर्शियल क्वांटिटी, 9 इंटरमीडिएट क्वांटिटी और 1 स्मॉल क्वांटिटी का मामला शामिल रहा। कार्रवाई के दौरान 30.87 ग्राम हेरोइन, 43.26 ग्राम कोकीन, 10.88 किलोग्राम गांजा, 3.20 किलोग्राम पोस्त चूरा और 94.17 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। इसके अलावा 120 टैबलेट, 24 कैप्सूल और 12 बोतलें भी जब्त की गईं।रेवाड़ी यूनिट : 7 मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार रेवाड़ी यूनिट ने इस अवधि में 7 स्नढ्ढक्र दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 कमर्शियल क्वांटिटी और 5 इंटरमीडिएट क्वांटिटी के मामले शामिल रहे। यूनिट ने कार्रवाई के दौरान 34.54 ग्राम हेरोइन, 3,600 कैप्सूल और 8 बोतलें बरामद कीं।ब्यूरो की कार्रवाई केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है।

मामलों की जांच के दौरान नशीले पदार्थों के स्रोत, सप्लायर तथा आगे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मामले में उपलब्ध तथ्यों और जांच के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में 18 मई से 31 अगस्त 2026 तक कुल 261 नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 53,695 लोगों ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों तथा विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Next Story