भारत

एक्टर फरहान अख्तर का कार्ड स्वाइप कर ड्राइवर ने की 12 लाख की धोखाधड़ी, पेट्रोल भरवाने के बहाने निकाला कैश

jantaserishta.com
4 Oct 2025 2:01 PM IST
एक्टर फरहान अख्तर का कार्ड स्वाइप कर ड्राइवर ने की 12 लाख की धोखाधड़ी, पेट्रोल भरवाने के बहाने निकाला कैश
x
जानें पूरा मामला.
महाराष्ट्र: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और उनकी मां हनी ईरानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्हीं के घर में काम कर रहे ड्राइवर ने बिना जानकारी के एक्टर के कार्ड का इस्तेमाल किया है और पैसों की घपलेबाजी की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
बांद्रा पुलिस ने बताया कि एक्टर की मां की मैनेजर दीया भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई। मैनेजर ने आरोप लगाया कि ड्राइवर और पंप कर्मचारी ने मिलकर पैसों की घपलेबाजी की है और अब तक 12 लाख की धोखाधड़ी कर चुके हैं। बांद्रा पुलिस ने बताया कि एक्टर की मां का ड्राइवर बिना जानकारी के एक्टर के नाम से जारी कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है। ड्राइवर एक्टर की मां हनी ईरानी की गाड़ियों में पेट्रोल के बहाने पेट्रोल पंप जाता और कार्ड स्वाइप करता, लेकिन गाड़ी में पेट्रोल भरवाता ही नहीं था। पेट्रोल पंप पर मौजूद शख्स को भी वो उसका हिस्सा देता था।
पुलिस ने बताया कि गाड़ी में 35 लीटर ही पेट्रोल की क्षमता थी, लेकिन खाते में 62 लीटर पेट्रोल-डीजल का बिल दिखाया जाता। मामले में पुलिस ने ड्राइवर और बांद्रा झील के पास स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
पूछताछ में ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि फरहान के नाम से जारी कार्ड उसे 2022 में एक्टर के पूर्व ड्राइवर के जरिए मिले थे। वह पेट्रोल पंप पर बिना पेट्रोल भराए ही पेट्रोल पंप कर्मचारी से कैश ले लेता था और कमीशन के तौर पर कुछ हिस्सा कर्मचारी को भी देता था। रोजाना लगभग यह अमाउंट 1000 से 1500 के बीच होता था।
बता दें कि हनी ईरानी फरहान अख्तर की मां और जावेद अख्तर की पहली पत्नी हैं। जावेद अख्तर और हनी ईरानी का तलाक 1985 में हो गया था और तलाक के तुरंत बाद लेखक ने शबाना आजमी से शादी कर ली थी। उसके बाद भी फरहान अख्तर और शबाना आजमी बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म '120 बहादुर' का पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुका है और फिल्म सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म 1962 के हुए भारत-चीन युद्ध पर बनी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story