भारत
मेजर शैतान सिंह की जयंती पर फरहान अख्तर हुए इमोशनल, कहा-आप प्रेरणा के स्रोत
jantaserishta.com
1 Dec 2025 12:39 PM IST

x
मुंबई: 1962 के भारत-चीन युद्ध में बहादुरी से दुश्मन सेना का सामना करने वाले शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी को उनकी जयंती पर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने याद किया है। एक्टर ने भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए 120 बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
फरहान ने अपनी फिल्म '120 बहादुर' में मेजर शैतान सिंह का ही रोल प्ले किया है, जो सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फरहान ने इंस्टाग्राम पर शहीद मेजर की फोटो शेयर कर लिखा, "आज मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) को उनकी 101वीं जयंती पर याद करते हुए हम उनसे और रेजांग ला की लड़ाई में उनके नेतृत्व में लड़े गए 120 निडर योद्धाओं से प्रेरणा लेते रहें। एक बार फिर, उनके बेटे नरपत सिंह जी और भाटी परिवार को मेरा गहरा सम्मान और आभार। जय हिंद।"
एक्टर के पोस्ट को फैंस भी पसंद कर रहे हैं और उनके द्वारा फिल्म में निभाए गए किरदार की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपने शानदार प्रदर्शन किया और इस महान व्यक्ति को आदरपूर्वक सम्मानित किया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अहीर धाम अब हमारे लिए एक तीर्थस्थल है। इस महाकाव्य युद्ध को पुनः जीवंत करने के लिए आपको और आपकी टीम को धन्यवाद, जिसे अनंत काल तक याद रखा जाएगा और सम्मान दिया जाएगा।"
फरहान अख्तर की फिल्म 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। मेजर शैतान सिंह 1949 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और सबसे पहले 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी में अपनी सेवा दी थी।
चीन से युद्ध के दौरान उन्होंने चार्ली कंपनी का नेतृत्व किया था और 3000 चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए वीर गति प्राप्त की। युद्ध के दौरान चुशूल की रणनीतिक हवाई पट्टी को बचाने के लिए 120 बहादुरों के सामने चीन के आधुनिक हथियारों से लैस 3,000 दुश्मन खड़े थे। बताया जाता है कि उस वक्त बर्फीले मौसम में युद्ध लड़ना बहुत मुश्किल हो गया था। हथियार जमने लगते थे और शरीर भी ठंड से सुन हो गया था। इतनी खराब परिस्थितियों में भी 120 बहादुरों ने चीनी सेना के 1,300 जवानों को मार गिराया लेकिन हमने भी अपने 114 जवान खो दिए, जिसमें मेजर शैतान सिंह भाटी भी शामिल थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





