भारत

हाथी पर बिठाकर टीचर को दी गई विदाई, रिटायरमेंट के पैसे से बनवाई लैब, वीडियो छाया

jantaserishta.com
3 Jan 2022 2:17 PM IST
हाथी पर बिठाकर टीचर को दी गई विदाई, रिटायरमेंट के पैसे से बनवाई लैब, वीडियो छाया
x
गांव के लोगों ने कराया कवि सम्मेलन।

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में शिक्षक को उनके सेवानिवृत्ति (Retirement) पर गांववालों ने ऐसी विदाई दी कि लोगों ने शायद ही पहले कभी ऐसा देखा या सुना हो. अपना सेवाकाल पूरा कर चुके शिक्षक को गांववालों ने गाने-बाजे के साथ हाथी पर बैठाकर जुलूस निकाल कर उन्हें यादगार विदाई दी. टीचर की विदाई का ये अनोखा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के अरवड़ गांव का है.

राजकीय सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल, अरवड़ में पढ़ाने वाले वरिष्ठ अध्यापक भंवरलाल शर्मा को उनके विदाई पर गांववालों ने उनके रिटायरमेंट पर हाथी पर बैठाकर जुलूस निकाला. यह सम्मान उनके द्वारा विगत 20 सालों में बच्चों के अभिभावक के रूप में दी गई शिक्षा को याद कर दिया गया.
रिटायरमेंट की राशि से स्कूल में बनवाई लैब
भंवरलाल शर्मा ने छात्रों को शिक्षा देने के साथ-साथ स्कूल के भौतिक विकास के लिए भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी और अपने रिटायरमेंट की मिली राशि से 200000 रुपये देकर छात्रों के लिए कंप्यूटर लैब भी बनवाई,
अध्यापक भंवरलाल शर्मा का हाथी पर जुलूस निकालने से पहले ग्रामवासियों ने उनके सम्मान में एक दिन पूर्व गांव में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया था. इसी विद्यालय में कार्यरत अध्यापक गोपाल लाल कुमावत कहते हैं कि वरिष्ठ अध्यापक भंवरलाल शर्मा ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके अभिभावक के रूप में हमेशा उन्हें मोटिवेट किया. उसी का परिणाम है कि विद्यार्थियों और ग्रामवासियों ने मिलकर उन्हें हाथी पर बैठाकर विदा किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story