भारत
बिग फैन पूनम समेत प्रशसंकों ने खास अंदाज में मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन
jantaserishta.com
11 Oct 2026 10:01 AM IST

x
प्रयागराज: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई से लेकर प्रयागराज तक उनके चाहने वालों में जश्न का माहौल है। हर कोई अपने अंदाज में इस दिन को यादगार बनाना चाहता है, जिसके लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन और शारदीय नवरात्रि के मौके पर दारागंज के ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट पर उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। इस पूजा-अर्चना में प्रयागराज की चित्रकार और अमिताभ बच्चन (बिग बी) की बहुत बड़ी फैन पूनम किशोर ने भी शामिल हुईं।
पूनम किशोर अमिताभ बच्चन की पेंटिंग्स बनाने के लिए जानी जाती हैं। पूनम किशोर मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के मंच पर अमिताभ बच्चन से खास मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बिग बी को उनकी ही जीवनशैली और कविताओं पर आधारित एक खूबसूरत पेंटिंग भेंट की थी। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के पर पूनम ने हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके दीर्घ आयु की कामना की।
पूनम किशोर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, "अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भव्य आयोजन करती हूं। एक बार मैंने मधुशाला पर ट्वीट किया था, जिस पर बिग बी ने कहा था कि हमारे लिए भी कुछ बनाइए। इसके बाद मैंने अमिताभ बच्चन के लाइफ स्टाइल पर संग्रह तैयार किए हैं। मैं अमिताभ बच्चन के साथ हरिवंश राय बच्चन की भी बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने हरिवंश राय बच्चन की कविता संग्रह 'मधुशाला" पर 14 साल में चित्र संग्रह तैयार किए। इसी संग्रह के कारण मेरी मुलाकात 2011 में बिग बी से हुई थी। अमिताभ बच्चन मेरी पेंटिंग को देखकर बहुत खुश हुए थे। इसके बाद उनके घर जलसा में कई बार मुलाकात की।"
पूनम किशोर ने कहा, "अमिताभ बच्चन के घर में मेरी बनाई हुई मधुशाला की पेंटिग लगी है। इसके साथ ही बिग बी के लाइफ स्टाइल पर मेरे द्वारा बनाई पेटिंग भी उनके पास हैं। मेरी दो पेंटिग को बिग बी अपने ब्लॉक पर लगा चुके हैं। मेरी शुभकामना है कि बिग बी हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





