भारत
मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप करने जा रहे हैं राजनीति में एंट्री, लोकसभा चुनाव लड़ने का लिया फैसला
jantaserishta.com
15 March 2024 12:19 PM IST

x
फाइल फोटो
ये जरूर बताया कि अगर राम जी चुनाव लड़वाएंगे तो जरूर लड़ेंगे।
पटना: बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने ऐलान किया है को वो आगामी लोकसभा चुनाव हर कीमत पर लड़ेंगे। फिर चाहे कोई भी मौका दे। हालांकि उन्होने ये नहीं बताया कि वो किस पार्टी या फिर किस गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये अभी तक साफ नहीं किया है। लेकिन ये जरूर बताया कि अगर राम जी चुनाव लड़वाएंगे तो जरूर लड़ेंगे। और अब उन्हें चुनाव लड़ने से कोई रोक नहीं सकता है।
कश्यप ने कहा कि वो बिहार का बेटा है। और उनका गठबंधन बिहार की जनता के साथ है। ऐसे में उनका काम बिहार के लोगों की आवाज उठाने का है। इस दौरान तेजस्वी यादव निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब तेजस्वी यादव मुझे गले लगाएंगे। क्योंकि मुझपर जो आरोप थे। उनमें बरी हो गया हूं। लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे। वो झुकेंगे नहीं, क्योंकि वो लालू यादव के बेटे हैं। इन लोगों ने झुकना सीखा ही नहीं है।
यूट्यूबर मनीष कश्यप ने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा वो जितने रोजगार देंगे। उससे चार गुना ज्यादा रोजगार मैं दूंगा। क्या 4 लाख रोजगार देने से गरीब का पेट भर जाएगा। मैं स्टांप पेपर पर लिख कर देता हूं कि अगले 5 साल में 40 लाख रोजगार दूंगा। उन्होने कहा कि हर कीमत पर लोकसभा चुनाव लडूंगा और जीतकर भी आऊंगा। बिहार की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। हालांकि किस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। इस सवाल को वो टालते नजर आए।
आपको बता दें मनीष कश्यप 2020 का भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें उनकों हार नसीब हुई थी। मनीष कश्यप पर कानूनी शिकंजा तब कसा था, जब तमिलनाडु में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा को लेकर एक वीडियो सामने आया था। आरोप लगाया गया था कि वीडियो मनीष ने फर्जी तरीके से अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाया है। जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। और तमिलनाडु की सरकार ने एनएसए के तहत भी कार्रवाई की थी। पूरे 9 महीने बाद मनीष कश्यप को जेल से रिहाई मिली थी।
Tagsयूट्यूबर मनीष कश्यपमनीष कश्यपबिहारलोकसभा चुनावYouTuber Manish KashyapManish KashyapBiharLok Sabha Election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





