भारत

ड्रग्स की रानी के नाम से मशहूर महिला गिरफ्तार, ले रखा था किराये का फ्लैट, ऐसे होता था काला कारोबार

jantaserishta.com
20 Jan 2021 9:41 AM IST
ड्रग्स की रानी के नाम से मशहूर महिला गिरफ्तार, ले रखा था किराये का फ्लैट, ऐसे होता था काला कारोबार
x
राजधानी की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ड्रग्स...

मुंबई: आर्थिक राजधानी की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ड्रग्स की रानी के नाम से मशहूर नजमा अहमद शेख नाम की ड्रग तस्कर महिला को मुंबई पुलिस ने माहिम इलाके से गिरफ्तार किया है. ड्रग डिलीवरी से ठीक पहले गिरफ्तार नजमा के पास से से दस लाख रुपये की कीमत का मेफेड्रिन बरामद हुआ. इसी के साथ उसके पास 20 हजार की नगदी भी जब्त की गई.

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की पूछताछ में पता चला कि नजमा ने कुर्ला इलाके की पॉश सोसाईटी में ड्रग्स की तस्करी के लिए अलग से एक किराये का फ्लैट ले रखा है. जहां से बड़े पैमाने पर ड्रग्स का कारोबार किया जाता है. खबर की पुष्टि होने पर ANC की टीम ने जब उसके घर पर रेड की तो उसके घर से 54 लाख की चरस भी बरामद की गई.
नजमा के घर से करीब दस लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ. नजमा शेख के घर से 74 लाख की नगदी और ड्रग्स दोनों बरामद किए गए हैं. करोड़ों के ड्रग्स की डीलिंग का काम नजमा शेख अकेले ही शहर में करती हो ऐसा नहीं लगता है. इसलिए मुंबई पुलिस अब उसका पूरा रैकेट खंगाल रही है. जिस तरह से उसने नशे का कारोबार करने के लिए फ्लैट लेकर अलग ठिकाना बनाया था उससे लगता है कि वो एक बड़े सिंडिकेट को ऑपरेट करती होगी. इसीलिए उसे ड्रग्स की रानी के तौर ओर जाना जाता है.
ANC के डीसीपी दत्ता नलवाडे के मुताबिक उनकी पूछताछ जारी है. और नजमा शेख से शहर के कई और ड्रग्स पैडलर्स का नाम और उनकी पहचान का खुलासा हो सकता है. नजमा ड्रग्स और चरस के अलावा बाकी सामान कहां से लाती थी और उसके ग्राहक कौन-कौन हैं ऐसे कई सवालों का जवाब ढूंढने के लिए उसका मोबाइल जब्त किया गया है. पुलिस ने उससे बरामद सामान फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story