ऑन डिमांड कार चोरी करने वाला मशहूर चोर 'कार राजा' गिरफ्तार

नई दिल्ली: सिविल लाइंस पुलिस ने 'कार राजा' के नाम से कार चोरों के बीच मशहूर शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी 42 वर्षीय कुणाल उर्फ तनुज उर्फ विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार लग्जरी गाड़ियां, भारी मात्रा में नंबर प्लेट, औजार, चाबिया व अन्य सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2013 से कार चोरी के धंधे में है। उसके खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। चार बार गिरफ्तार भी हो चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





