भारत

UPSC वाले नामी टीचर अवध ओझा की राजनीति में एंट्री! इस पार्टी में शामिल हो रहे

jantaserishta.com
2 Dec 2024 10:19 AM IST
UPSC वाले नामी टीचर अवध ओझा की राजनीति में एंट्री! इस पार्टी में शामिल हो रहे
x
क्या लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?
नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने वाले अवध ओझा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं। अटकलें हैं कि वह दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। एक टीवी रिपोट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हो चुकी है और उनकी सीट तक फाइनल हो चुकी है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अवध ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जनवरी-फरवरी में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनका टिकट भी फाइनल बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा को लेकर यह भी अटकलें थी कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। खबरें आईं थीं कि वह प्रयागराज से लोकसभा का टिकट पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में थे। लेकिन तब बात फाइनल नहीं हो पाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story