चर्चित सांप पकड़ने वाले वावा सुरेश को कोबरा ने काटा, हजारों सांपों को बचाने वाले इंडियन स्नेक मास्टर कहलाते है

तिरुवंतपुरम: केरल का रहने वाला सुरेश इस खुद जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। 48 वर्षीय इस शख्स को कोबरा सांप ने डस लिया था, जिसके बाद सुरेश को गंभीर हालत में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इस वक्त सुरेश अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। आप सोच रहे होंगे कि सांप द्वारा काटे जाने वाला सुरेश कोई अभिनेता या राजनेता नहीं है तो राज्यभर के लोग उसके लिए प्रार्थनाएं क्यों कर रहे हैं? 250 से अधिक बार सांपों द्वारा काटे जाने के बाद सुरेश की अपने काम के प्रति लगन कम नहीं हुई है। प्रिंस चार्ल्स भी सुरेश से मिल चुके हैं। अब तक 50 हजार से ज्यादा जहरीले और खतरनाक सांपों को रेस्क्यू कर चुका सुरेश राज्य के लिए खास से भी बढ़कर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





