भारत

फेमस सिंगर के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, फैंस सदमें में

Shantanu Roy
16 March 2024 4:23 PM GMT
फेमस सिंगर के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, फैंस सदमें में
x
पुलिस जांच में जुटी
रोहतक। हरियाणा के रोहतक में शनिवार को हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतिकया के बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे रोहतक PGI ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान रोहतक के अशोक विहार निवासी यमन (9) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मन्नत शनिवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कच्चा चमारिया रोड के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिसमें मन्नत को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल यमन को लहूलुहान अवस्था में PGI ले जाया गया था। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अमित सैनी रोहतकिया के बेटे की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुखपुरा चौक पुलिस चौकी मामले की कार्रवाई कर रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार अज्ञात पिकअप ने बच्चे को टक्कर मारी है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है।
Next Story