भारत

आग की चपेट में मशहूर रेस्तरां

jantaserishta.com
9 Dec 2024 3:13 PM IST
आग की चपेट में मशहूर रेस्तरां
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन के जंगल जंबूरी रेस्तरां (Jungle Jamboree) में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयावह है कि दमकल विभाग के दस वाहन मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने का काम कर रहे हैं.
यह रेस्तरां राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने है. यह रेस्तरां इमारत की पहली मंजिल पर है. आग दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर लगी. बता दें कि यह आग इतनी जबरदस्त थी कि पूरा रेस्तरां जलकर खाक हो गया. आग लगने की वजह से उठे धुएं के गुब्बार से पूरा क्षेत्र काला हो गया. इससे आसपास के दुकानदारों में भी डर देखने को मिला.
दिल्ली फायर सर्विसेज के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि हमें राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर 2 बजकर एक मिनट पर आग लगने की खबर मिली थी. इसके बाद आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर भेजी गई. उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, आग लगने की वजह से किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story